जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पाकुड़ जिले में न्यायालय से जारी मेंटेनेंस वारंट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी सैफुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंधईपुर गांव निवासी सैफुद्दीन शेख, पिता सबीर शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी है और फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें