पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम की अनुपस्थिति में उनके आवास पर जारी रही जनसुनवाई, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

 जनसमस्याओं के समाधान में जुटे अली अकबर, आपसी विवाद का कराया सौहार्दपूर्ण निपटारा


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जनसेवा का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम की अनुपस्थिति में उनके पिता अली अकबर ने आवास पर पहुंचे लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की। इस दौरान कई लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर आवास पहुंचे। अली अकबर ने सभी की बातें धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं, आपसी मतभेद और विवाद से जुड़े दो पक्षों को आमने-सामने बैठाकर शांतिपूर्ण बातचीत कराई गई। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया तथा भविष्य में भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। अजहर इस्लाम ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा समाज में शांति, आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनके परिवार की प्राथमिकता है और यह जनसेवा का अभियान आगे भी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने