लोहरदगा में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा फंगस लगे व मिलावटी लड्डू मिले ,रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो मिलावटी व फंगस लगे लड्डू जब्त-नष्ट

 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:अगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिले में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, लोहरदगा द्वारा शहरी क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पर्व-त्योहार के दौरान मिठाईयों की बिक्रि में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण पर विशेष निगरानी रखते हुए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।औचक निरीक्षण के क्रम बी०आई०डी० स्थित मेसर्स भोला साव के प्रतिष्ठान में बिना वैध लाईसेंस के भारी मात्रा में लड्डू का निर्माण करते हुए पाये गये। लगभग 150 किलोग्राम लड्डू में फंगस लगे हुए थें जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया तथा संबंधित संचालक को इस कार्य हेतु लाईसेंस लेने का निदेश दिया गया। न्यु रोड स्थित मेसर्स अनुराग गुप्ता के प्रतिष्ठान में अस्वच्छ वातारण में लड्डू का निर्माण करते हुए पाय गये। उक्त संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् रूपये पांच हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया तथा सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया। बाड़ा तालाब स्थित मेसर्स जिम्मी स्टोर तथा मेसर्स एम स्टार बेकरी के प्रतिष्ठान में बिक रहे लड्डू का ऑनस्पोट जांच के दौरान हानिकारक अखाद्य रंग की मिलावट की पुष्टि की गयी। दोनो प्रतिष्ठानों से लगभग 50 किलोग्राम मिलावटी लड्डू को जब्त किया गया ताकि इस प्रकार की हानिकारक खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं तक नही पहुँच पाये। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किया गया। विदित हो कि इस प्रकार का अखाद्य रंग स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है, और भविष्य में कैंसर जैसी बिमारियों को जन्म देती है।खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को पर्व के दौरान विशेष सावधनी बरतने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने, मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों को निर्धारित स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण मानकों के अनुरूप रखने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त लोहरदगा के निदेशानुसार अगामी त्योहारी सिजन को देखते हुए इस प्रकार का औचक निरीक्षण लगातार चलते रहेगा। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वानाथ गगराई तथा विभाग के सहायक कर्मी श्री रजनीश कुमार मौके पर मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने