हिसरी में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: प्रखंड किस्को अंतर्गत हिसरी ग्राम में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जुलूस कमेटी की ओर से स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की तैनाती की गई थी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बगरू थाना से पुलिस बल भी तैनात किया गया था।जुलूस निर्धारित समय के अनुसार सुबह 7 बजे इमामबाड़ा से प्रारंभ हुआ और निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दिन के 12 बजे शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान “अल्लाहु अकबर” और “नारे रिसालत, या रसूल अल्लाह” के नारों से माहौल गूंजता रहा।जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। समापन के अवसर पर नात-ओ-सलाम पेश किया गया तथा देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली के लिए दुआ की गई।इस अवसर पर इमाम जामा मस्जिद मो. शहजाद रजा, नायब इमाम मो. शाबान रजा, जुलूस कमेटी के सदर मीर वसीम सहित वॉलंटियर्स मीर आसिफ, मीर वलीउल्लाह, अजहरुद्दीन, मीर यासीन, मुदस्सिर आलम, मो. अरशद अयूब, मीर रिजवान, मास्टर महबूब सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए कमेटी एवं ग्रामीणों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने