जागता झारखंड लोहरदगा: जशने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर फॉर्च्यूनर ग्रुप की ओर से शहर में निकाले गए जुलूस का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। समाजसेवी तुफैल अंसारी एवं हैदर अली के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर जुलूस में शामिल लोगों के बीच फल, चना, चॉकलेट और शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में हिस्सा लिया और जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने पूरी इंसानियत को अमन, भाईचारे, मोहब्बत, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों ने मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।जुलूस के दौरान स्टॉल पर लोगों की आवाजाही बनी रही। फॉर्च्यूनर ग्रुप की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर जरूरतमंदों और आम लोगों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है।इस्तकबाल एवं सेवा कार्य में नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी, रब्बिल खान, फिरोज अंसारी, तुफैल अंसारी, हैदर अली, वैश अख्तर, नाहिद हसन, राजू कुरैशी, आरिफ हुसैन, परवेज खान, शाबाज खान, फिरोज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जशने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाईं और आपसी भाईचारे, मोहब्बत एवं इंसानियत का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें