अज्ञात महिला की पहचान के लिए पुलिस की अपील,उदयनारायणपुर में बीमार अवस्था में मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पहचान बताने की अपील


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़:
पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम उदयनारायणपुर में बीमार अवस्था में मिली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मृत्यु हो गई। महिला को पुलिस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृत्यु के बाद महिला का पोस्टमार्टम (अंत्य परीक्षण) कराया गया है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पाकुड़ पुलिस ने आम नागरिकों एवं सभी मीडिया संस्थानों से अपील की है कि महिला की पहचान कराने में सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह निकटतम थाना अथवा पाकुड़ पुलिस को तत्काल सूचना देकर पहचान सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। इससे मृतका के परिजनों तक सूचना पहुंचाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में सहायता मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने