मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़:
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 278/2025 के अप्राथमिकी अभियुक्त राजू शेख उर्फ हबीबुल शेख (22 वर्ष), पिता अबिरूल शेख, थाना पाईकर, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) को पूर्व से दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में विधिवत गिरफ्तार किया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने