लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण, होटल-रेस्टोरेंट और अस्पतालों की कैंटीन जांची

 औचक जांच में एक्सपायरी रबड़ी-दही बरामद, होटल को नोटिस और अस्पताल को फूड लाइसेंस का निर्देश


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर द्वारा लोहरदगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, होटल, अस्पताल में संचालित कैंटीन आदि का औचक निरीक्षण किया गया।इस क्रम में मधुर केयर हॉस्पिटल, अमृत केयर हॉस्पिटल, डी.पी. मैक्स हॉस्पिटल, सदर अस्पताल, न्यू रोड स्थित पप्पू रेस्टोरेंट, महतो होटल, अनु स्टोर, माँ दुर्गा जनरल स्टोर तथा पर्ल होटल आदि का निरीक्षण किया गया तथा दस्तावेजों की जांच की गई।अमृत केयर अस्पताल प्रबंधन को फूड लाइसेंस लेकर ही मरीजों को भोजन परोसने हेतु निर्देशित किया गया।रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले पनीर की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया पिसे हुए चावल या स्टार्च आदि की मिलावट नहीं पाई गई। अन्य रासायनिक जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया।मेसर्स महतो होटल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके कारण सुधार हेतु नोटिस निर्गत किया गया।मेसर्स पर्ल होटल के संचालक को किचन की व्यवस्था और बेहतर बनाने, शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन को अलग-अलग फ्रिज में रखने तथा पकी एवं कच्ची खाद्य सामग्रियों को अलग-अलग रखने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।न्यू रोड स्थित मेसर्स अनु स्टोर में थोड़ी मात्रा में एक्सपायरी रबड़ी/दही बरामद किया गया। उक्त खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा रख-रखाव में सुधार करने और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी गई।इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने