जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जिला परिवहन कार्यालय एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम, लोहरदगा द्वारा गुरुवार को लिवेन्स स्कूल, लोहरदगा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का परिवहन करने वाले स्कूली वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए दंड शुल्क वसूला गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों को भविष्य में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान गुड सेमेरिटन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया गयाइस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों एवं उनके साथ बैठे सहयात्रियों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, चारपहिया वाहन चालकों एवं यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, ओवरस्पीडिंग एवं खतरनाक तरीके से वाहन संचालन से बचने सहित सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा मोबाइल फोन के उपयोग सहित अन्य यातायात नियमों की भी जांच की गई। वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं नियमसम्मत वाहन संचालन करने की अपील की गई।इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी जय संखी मुर्मू एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम, लोहरदगा के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें