डीटीओ ने ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का किया निरीक्षण, लाभुकों को सौंपा लर्निंग लाइसेंस



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):

शिकारीपाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), दुमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में चल रही आवेदन प्रक्रिया का जायजा लिया तथा उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदक को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सकता है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीटीओ ने कहा कि शिविर में आवेदकों को जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वही सभी सुविधाएं जिला परिवहन कार्यालय, दुमका में भी उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एजाज आलम एवं अंचल अधिकारी (सीओ) कपिल देव ठाकुर भी मौजूद रहे। डीटीओ, बीडीओ और सीओ ने संयुक्त रूप से अपने हाथों से कई लाभुकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया।

शिविर में जिला परिवहन विभाग के कर्मी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने