लोहरदगा की बेटी शिवांजलि मिश्रा ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का मान


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
लोहरदगा की बेटी एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवांजलि मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाते हुए नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित झारखंड सरकार के विजन-2050 के तहत दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में पर्यटन विभाग का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।इस महत्वपूर्ण मंच पर शिवांजलि मिश्रा की सहभागिता न केवल लोहरदगा, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।शिवांजलि की यह उपलब्धि बताती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी राज्य की सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सकता है। उनकी सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि इस बात का भी प्रमाण है कि प्रतिभा, समर्पण और नवाचार के बल पर स्थानीय युवा राष्ट्रीय मंचों तक अपनी पहचान बना सकते हैं तथा झारखंड के विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।


Post a Comment

और नया पुराने