भड़गांव कल्हेपाट चहल्लुम कमेटी का गठन, 6 अगस्त को लगेगा चहल्लुम मेला, बैठक में अब्बु सहमु अंसारी बने अध्यक्ष


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:10 जुलाई 2026। भड़गांव कल्हेपाट के मेला मैदान में शुक्रवार को जहूर अंसारी की अध्यक्षता में चहल्लुम मेला के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को चहल्लुम मेला आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही मेले के सुचारु संचालन के लिए नई चहल्लुम कमेटी का गठन भी किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से अब्बु सहमु अंसारी (सोनू) को अध्यक्ष, रुस्तम अंसारी को सचिव, मोकतार अंसारी को नायब सदर, सरफराज अंसारी को नायब सचिव तथा सरताज अंसारी को खजांची चुना गया। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए चहल्लुम मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्तार अंसारी, हातिम अंसारी, ताहिर अंसारी, सौखत अंसारी, मिन्हाज अंसारी, फिरोज अंसारी, तौकीर अंसारी, शमशेर अंसारी, मुमताज अंसारी, हाफिज अंसारी, यूसुफ अंसारी, वजीर अंसारी, एनामुल अंसारी, तबारक अंसारी, वकील अंसारी, खुर्शीद अंसारी, असलम अंसारी, इमरोज अंसारी, गुलाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने