जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी लोहरदगा के द्वारा दिनांक 14.07.2026 को समय करीब 17.00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चन्दवा- लोहरदगा रोड से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चन्दवा- लोहरदगा रोड स्थित मानती पेट्रोल पम्प के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के क्रम में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री हेतु परिवहन करते हुए (1) अक्षत कुमार, उम्र 21 वर्ष, पे०- स्व ० अजय प्रसाद (2) रोहित कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे0- अरूण मिस्त्री, दोनो ग्राम- चन्दवा, थाना- चन्दवा, जिला- लातेहार को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर स्टोन वजन 25 ग्राम को विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कुडू थाना कांड सं0-65/26, दिनांक- 14.07.2026, धारा- 17(b)/21(b)/22(b)/29 NDPS Act दर्ज कर विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :1. ब्राउन सुगर स्टोन मार्क- A जिसका वजन 17 ग्राम, 2. मार्क- B जिसका वजन 08 ग्राम, कुल वजन- 25 ग्राम गिरफ्तारी( 1) अक्षत कुमार, उम्र 21 वर्ष, पे०- स्व ० अजय प्रसाद (2) रोहित कुमार, उम्र 24 वर्ष, पे०- अरूण मिस्त्री, दोनो ग्राम चन्दवा, थाना चन्दवा, जिला- लातेहार छापामारी दल 1) श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा।(2) पु० अ० नि० अजीत कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना।(3) पु० अ ० नि० सुजीत होरो, पुलिस पिकेट प्रभारी,कुडू थाना।(4) पु० अ ० नि० जेनी सुधा तिग्गा (5) कुडू थाना एवं सशस्त्र बल ।


एक टिप्पणी भेजें