ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर ऑनलाइन जीरो उपस्थिति दर्ज करने वाले गुमला जिले के 75 शिक्षकों के खिलाफ में निकला स्पष्टीकरण

जीरो उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों से तीन दिनों में मांगा स्पष्टीकरण       




          

 जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं शिक्षकों की उपस्थिति को नियमित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के विभागीय निर्देश के बाद भी जिले के कई विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना भी उचित नहीं समझते हैं, विभाग के आदेशों की अवहेलना करने वाले ऐसे शिक्षकों के खिलाफ में जिला शिक्षा अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण निकाला है। ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले गुमला जिले के 75 शिक्षकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जिला शिक्षा अधीक्षक ने निकाली है और तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण विभागीय कार्यालय में जमा करने का निर्देश किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधीक्षक में ऑनलाइन जीरो उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की सूची भी जारी की है।  जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा जीरो ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। जिन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगी गई है उन शिक्षकों का नाम इस प्रकार है-मीना देवी, पूनम कुमारी अर्चना कुमारी ईमिल लकड़ा ,ज्वाला प्रसाद गुप्ता, जावेद हसन, पूनम कुजूर, गदूर उरांव, राज किशोर उरांव, अनीता केरकेट्टा, गुलाम अर्जक जाहिद, इमरोज खान ,टेमन साहू, राजधानी उरांव, रामचंद्र भगत, निरल बरवा, सरोज जायसवाल, माही परवीन सोनाली  भारती, दिगंबर साहू नील कुसुम एक्का, कृष्णा लोहारा, सुशील कुमार पुष्पा कुमारी बलदेव भगत राजेंद्र भगत महेंद्र कुमार महापात्र, सब आलम नौशाद आलम रामविलास राम अनुप भारती हरि उरांव शुभम कुमार राय, उर्मिला कुमारी कमलेश कुमार सच्चिदानंद प्रसाद, कुमार सुंदरम भारद्वाज, बृजेश कुमार उरांव, मनदीप सिंह संजीव कुमार विशंबर सिंह, कुमारी पांडे सरिता कुमारी केतन उरांव विजय कुमार गौतम मेरी एलिजाबेथ बाड़ा, सोनो कुमारी,निरंजन कुमार, धनेश्वर यादव राजेश कुमार साहू बबलू कुमार संतोषी कुजूर सुरेश कुमार बधाई दुर्गा प्रसाद सिंह पितांबरनाथ सिंह अजीज परवीन इंद्रमैन साहू आलोक कुमार, अनूप एक्का सुनील संजय वाड़ा, जॉहन अल्बर्ट वाड़ा ललिता मिंज शोभा लकड़ा लूसिया तिर्की सिलेस्टीना किंडो,चौठा कुमार, मुक्ता मार्गेट टोपनो, सुजाता खाखा, अंशु डुंगडुंग, पल्लवी कुमारी अलका अंजना लकड़ा, कृपा लता मिंज, जस्टिन कुजुर, नीलम तिर्की, एथेलरिडा बेक, आदि शिक्षक शामिल है जिन्होंने जीरो ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है।

Post a Comment

और नया पुराने