नगाड़ा बजाकर जागरूकता अभियान, SIR में नाम कटने से बचाने को झामुमो नेता की पहल

आदिवासी-पिछड़ा वर्ग के लोगों से दस्तावेज बनवाने की अपील,


जागता झारखंड संवाददाता महेशपुर: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में आदिवासी, पिछड़ा एवं गरीब तबके के लोगों का नाम सुरक्षित रखने के उद्देश्य से झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने अनोखे अंदाज में जनजागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज समय पर बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सोमवार से बुधवार तक महेशपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि SIR अभियान के दौरान ये दस्तावेज काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी पात्र नागरिक समय रहते अपने प्रमाण पत्र बनवा लें।बाबुधन मुर्मू ने शिवरामपुर एवं खांपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को शिविरों की जानकारी दी और पंचायत भवन पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी प्रक्रियाओं और योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे और सभी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग कर सकें।




Post a Comment

और नया पुराने