मोहर्रम को लेकर बगड़ू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्णबैठक में थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने उपस्थित लोगों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में निकालने का आह्वान किया तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार ही निकाला जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाए।उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ रहने, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।




एक टिप्पणी भेजें