कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, किस्को में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:किस्को (लोहरदगा)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, किस्को में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर)-2026 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के माध्यम से आम नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम का सत्यापन करने तथा आवश्यक संशोधन कराने के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान "मेरा वोट, मेरी पहचान" थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, वे अपने नाम एवं अन्य विवरणों की जांच करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते उसका सुधार कराएं।विद्यालय की छात्राओं को भी अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर)-2026 के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि "सही मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र" के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए सभी पात्र नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वयं जागरूक रहने तथा दूसरों को भी मतदान एवं मतदाता सूची के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने