जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: मुहर्रम के पावन अवसर पर आयोजित सभी धार्मिक कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भव्य आयोजन के सफल समापन पर अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी भंडरा ने सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम ने कहा कि इस वर्ष लोहरदगा जिले में मुहर्रम के सभी जुलूस आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। यह लोहरदगा की गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण है।उन्होंने उपायुक्त *संदीप कुमार मीना*, पुलिस अधीक्षक *सादिक अनवर रिजवी*, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के थाना प्रभारियों एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और जिला के सभी अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव व सहयोगीयों का विशेष सराहना की। आफताब आलम ने कहा कि पुलिस प्रशासन और जागरूक जनता के बेहतर समन्वय तत्परता से ही सभी कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न होती है इसके साथ ही भंडरा प्रखंड अंजुमन ने कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का भी विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया। अंजुमन कमेटी ने प्रखंड के तीस कमेटी के सदर सेकेट्री व दिगर मेंबरान व आम नागरिकों के सहयोग को भी सराहनीय बताया और कहा कि सभी के मिलजुल कर प्रयास से ही हमारे भंडरा प्रखंड मे मुहर्रम या अन्य पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाता है

एक टिप्पणी भेजें