जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:किस्को (लोहरदगा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह लोहरदगा जिले के किस्को थाना परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने किया। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने प्रतिदिन योग करने तथा आम लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें