हिंडालको मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दे, नहीं तो होगा आंदोलन : आकाश कुमार साहू

 


जागता झारखंड मोनू अली लोहरदगा :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर अध्यक्ष आकाश कुमार साहू ने लोहरदगा में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो झामुमो आंदोलन करने को बाध्य होगा।ज्ञात हो कि शुक्रवार देर रात लोहरदगा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक भाई और दो बहनों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के पुत्र रोहित कुमार साहू (28), पुत्री सपना कुमारी (24) तथा सृष्टि कुमारी (14) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर है।आकाश कुमार साहू ने कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में कंपनी और प्रशासन को मानवीय आधार पर आगे आकर सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंडालको प्रबंधन मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दे तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराए।न्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो झामुमो जनआंदोलन छेड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की होगी।

Post a Comment

और नया पुराने