जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में 05 जून 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, पीएलए अध्यक्ष, लोक अभियोजक, जिला अधिवक्ता संघ के विद्वान अधिवक्तागण, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी उपस्थित थे। वहीं पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें