कुडू में युवा कांग्रेस का मनरेगा बचाओ आंदोलन केन्द्र सरकार पर भटकाने का आरोप


जागता झारखंड नवाज खान , लोहरदगा :
कुड़ू प्रखंड के सुंदरू पंचायत में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दानिश अली के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया दानिश अली ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह रोजगार और किसान मजदूरों के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए योजनाओं में धार्मिक प्रतीकों और नारों का सहारा ले रही है जिससे मनरेगा का मूल स्वरूप कमजोर हो रहा हैकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मजदूरों की रोजगार गारंटी खतरे में है सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अमस अंसारी और उपाध्यक्ष सहाबुल राय ने मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसके लिए पर्याप्त बजट और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की

Post a Comment

और नया पुराने