जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):
आज रविवार को शाहिस्ता मेडिकल शिकारीपाड़ा की ओर से कोल्हाबदार के ग्राम प्रधान के निवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर का नेतृत्व डॉ. देवेश मारासिनी ने किया। कुल 61 मरीजों की विस्तृत जांच की गई और उन्हें मुफ्त परामर्श व आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांचें की गईं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके गाँव में ही जांच शिविर लगने से उन्हें दूरस्थ अस्पतालों जाने की झंझट से मुक्ति मिली। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करने का वादा किया।


एक टिप्पणी भेजें