मजदूर सुधेश्वर उरांव की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप, मामले की सीबीआई जांच की मांग,





जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।गुमला जिला के सिस‌ई थाना क्षेत्र के पिलखी मोड़ के मजदूर सुधेशवर उरांव का हत्या यूपी राज्य के कुशीनगर जिला,थाना हाटा, प्रखंड सुकरौली, ग्राम पढरी बनचरा में 23/06/2026/ को ईट भट्ठा मालिक, मुंशी, एवं सरदार सरदारीन पर मृतक मजदूर के पत्नी अंजनी कुमारी के द्वारा लगाया गया है। तथा शव को छुपाने सहित अंजनी कुमारी एवं दो छोटे छोटे बच्चों को बंद कमरे में रखा गया था । पुरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मजदूर संघ C.F.T.U.I. के जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान के द्वारा मृतक मजदूर के पत्नी वा परिजनों को गुमला बुला कर दिनांक 27/06/26/ को पुलिस अधीक्षक गुमला एवं उपायुक्त गुमला को लिखित आवेदन दिलाया गया तथा सिस‌ई थाना में इस मामले पर आवेदन दे कर करवाई की मांग किया गया है। आज दिनांक 30/06/26/ को पुनः मजदूर संघ C.F.T.U.I. गुमला जिला वा झारखंड प्रदेश कार्यालय में मृतक मजदूर सुधेशवर उरांव उम्र लगभग 30 साल का पत्नी -अंजनी कुमारी एवं मृतक मजदूर का पिता माधा उरांव ने लिखित आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाए हैं।जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर सुधेशवर उरांव पत्नी अंजनी कुमारी एवं दो छोटे छोटे बच्चों के साथ मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर नगर जिला के हाटा थाना क्षेत्र के पढ़री बनचरा ग्राम में उमा ईट भट्ठा सरदार रंजीत उरांव वा सरदारिन तरुणा उरांव ग्राम अरंगी जामटोली थाना घाघरा जिला गुमला के माध्यम से अक्टूबर 2025 में काम करने गए थे। लगभग 8 महीने काम करने के बाद जब मृतक मजदूर सुधेशवर उरांव एवं पत्नी ने अपना बकाया मजदूरी भुगतान का मांग दिनाकं 23/06/26/ शाम लगभग 6:बजे ग‌ए तो ईट भट्ठा मालिक रामदुलारे, मुंशी- बांके तथा सरदार एंव सरदारिन के द्वारा मजदूर सुधेशवर उरांव को लाठी डंडे से मार पीट करने लगे जब पत्नी अंजनी कुमारी के द्वारा बीच बचाव किया गया तो अंजनी कुमारी एवं दो बच्चों को एक रुम में बंद कर दिया गया।जब मजदूर का जान चला गया तो उसे ईट भट्ठा के पास आम पेड़ पर टांग दिया गया। तथा मृतक मजदूर का पत्नी को आ कर दरवाजा खोल दिया गया और बोला गया कि तुम्हारा पति आत्म हत्या कर लिया है। मृतक मजदूर के पत्नी के अनुसार भट्टा मालिक ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दिए बिना मृतक मजदूर का शव को आम पेड़ से उतार कर कहीं चुपा दिया गया। यहां तक कि किसी को नहीं बताने का भी धमकी मृतक मजदूर के पत्नी को दिया गया। जिसके बाद पत्नी ने अपने दो छोटे छोटे बच्चों ले कर किसी तरह अपनी जान बचा कर दिनांक 25/06/26/ को वहां भाग कर दिनांक 26/06/26 को दिन के 3: बजे अपने ससुराल सिस‌ई प्रखंड के पिलखी मोड़ पहुंची तथा पुरे घटनाक्रम की जानकारी ससुराल वालों एवं परिजनों को दी। इस घटना की जानकारी मजदूर संघ C.F.T.U.I. गुमला जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान को मृतक मजदूर के पत्नी वा परिजनों ने लिखित आवेदन दे कर करवाई की मांग किए हैं। वहीं मजदूर संघ C.F.T.U.I. गुमला जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए कहा कि आए दिन हमारे राज्य एवं गुमला जिला के प्रवासी मजदूरों के साथ दूसरे राज्यों में रहस्यमय तरीके से मौत होना तथा लापता होना काफी चिंता का बिषय है। इस पूरे मामले पर विशेष कानुनी करवाईं करने की मांग जिला प्रशासन वा राज्य सरकार से किया है। गुमला पुलिस अधीक्षक महोदय एवं गुमला उपायुक्त महोदय को परिजनों ने लिखित आवेदन दे कर करवाई की मांग किए हैं साथ ही साथ सिस‌ई थाना प्रभारी को भी आवेदन दिए गए हैं। इस पूरे मामले को गंभीरता पूर्वक लेने की अपील मजदूर संघ C.F.T.U.I. गुमला जिला एवं झारखंड प्रदेश टीम ने किया है।

Post a Comment

और नया पुराने