बगड़ू थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम मेला

 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू गांव में मोहर्रम का मेला श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे बगरू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान, शांति और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहजादा, छोटू, रिजवान, शाहिद, अनवर, सकीम, कमाल, रुस्तम, डबलू, महताब, कलाम, चंदर प्रकाश पाठक, नवल भगत, ईश्वर साहू, रंगीला साहू, अबुल हसन, फैयाज आलम, सुमित कुमार, अहद मिर्दाहा, इरफान, सुहैल, राजेश, अमजद मीर, रेहान और मोफिज सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान लोगों ने अनुशासन और भाईचारे का परिचय दिया, जिसकी स्थानीय प्रशासन ने भी सराहना की। पूरे मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने