मोहर्रम मेले की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने सदर थाना पहुंचे एसपी सादिक अनवर रिजवी
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगालोहरदगा। मोहर्रम मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लोहरदगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सदर थाना पहुंचकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मोहर्रम पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों, जुलूस मार्गों, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोहर्रम मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।एसपी ने बताया कि मेले और जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने, भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मोहर्रम मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।


एक टिप्पणी भेजें