जागता झारखंड नवाज खान :लोहरदगा जिले के कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ स्थित कुड़ू थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सुरेश फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। कई लोग आग का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, जबकि स्थानीय लोगों और फर्नीचर व्यवसायी ने आग बुझाने का प्रयास किया।सूचना मिलने पर कुड़ू पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घटना के बाद क्षेत्र में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुड़ू शहरी क्षेत्र की अधिकांश दुकानों में अग्नि सुरक्षा के न्यूनतम मानकों का पालन नहीं किया जाता।


एक टिप्पणी भेजें