जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:किस्को (लोहरदगा)। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) किस्को में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन संगीता कुमारी साहू के नेतृत्व में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से बीपीओ (ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर) की उपस्थिति रही। योग सत्र के दौरान छात्राओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।वार्डन संगीता कुमारी साहू ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित एवं अनुशासित बनाने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार व समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

एक टिप्पणी भेजें