खेत में काम कर रहे ग्रामीण हाथियों के झुंड द्वारा कुचले जाने से मौत

 


जागता झारखंड संवाददाता ओबैद आलम : चान्हो प्रखंड के ग्राम कुल्लू में शुक्रवार सुबह लगभग 5:00 बजे हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनका मौत हो गया | मृतक की पहचान खेतवा उरांव पिता मंगरु उराव के रूप में हुआ है | प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतवा और अपने खेत में कुछ काम कर रहा था तभी लगभग 15 से 20 हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया| त्वरित रूप से स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक खेतवा की मौत हो चुकी थी|घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है| ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीना से कंजगी, उल्टी,बेयासी और कुल्लू के आसपास हाथियों का आतंक बना हुआ है और वे लगातार किसनो की फसल बर्बाद कर रहा है| इसके बावजूद वन विभाग स्थानीय इलाकों का निरीक्षण करने नहीं आया आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर भर गंभीर आरोप लगाया और और भविष्य में सुरक्षा का ठोस इंतजाम की मांग की है | स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटनास्थल से संबोधित प्रारंभिक जानकारी इकट्ठा कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया!

Post a Comment

और नया पुराने