मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
12जून 2026 को बगडू जामुन टोली स्थित विद्यालय परिसर में मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगरू थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को खोखला कर देता है। नशीले पदार्थों के सेवन से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति होती है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और आम जनता की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने