जागता झारखंड मोनू अली लोहरदगा :लोहरदगा। शहर के क़ब्रिस्तान के समीप शुक्रवार को पल्सर बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो रिक्शा का नंबर JH08L6270 बताया गया है। वहीं, पल्सर बाइक का पंजीकरण नंबर समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है। साथ ही, बाइक चालक की पहचान और उसका नाम-पता भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।




एक टिप्पणी भेजें