पत्रकार को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तरीय बैठक



जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका। AISMJWA के दुमका जिला अध्यक्ष ने रानीश्वर में की बैठक, संगठन मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून पर हुई चर्चा

दुमका: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के दुमका जिला महासचिव शुभंकर नन्दन की अध्यक्षता में रानीश्वर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने तथा पत्रकार हित से जुड़ी अन्य विभिन्न मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पत्रकार साथियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर रणनीति बनाई गई, ताकि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को एक सुरक्षित माहौल मिल सके।

इस बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी और संगठन के पदाधिकारियों ने रानीश्वर के अंचलाधिकारी (CO) से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसके दौरान क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने पत्रकारों के हित में बता किया और फर्जी केस के बारे में दुख जाहिर किया। 

इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए AISMJWA के दुमका जिला महासचिव शुभंकर नन्दन ने बताया कि संगठन लगातार पत्रकारों के हक और हकूक की लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी इसे और मजबूत किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण मौके पर रानीश्वर क्षेत्र के कई पत्रकार बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के साथ साथ अंचलाधिकारी से मुलाकात के दौरान जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पाल, गियासुद्दीन अंसारी, कुमार बिक्रम, साबिर सहित अन्य कई सक्रिय पत्रकार साथी मौजूद थे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के सामूहिक कल्याण के लिए अपने-अपने विचार साझा किए । जिला अध्यक्ष ने बताया कि दुमका के हर प्रखंडों में बैठक किया जाएगा, ताकि हमारे पत्रकार साथियों को लगे AISMJWA हमारे साथ निरंतर खड़े है ।

Post a Comment

और नया पुराने