क्राइम मीटिंग में एसपी सादिक अनवर रिजवी सख्त, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को ले बुधवार को पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, पोक्सो से संबंधित मामले, मुहर्रम, नशा उन्मूलन को ले चर्चा की गई। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तार से समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों, गैर-जमानती वारंट, कुर्की तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सतर्कता ही अपराध नियंत्रण की सबसे बड़ी कुंजी है। पुलिस कप्तान ने मुहर्रम को देखते हुए विशेष चौकसी बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्ती, वाहन चेकिंग और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। उन्होंने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा थाना स्तर पर हर शिकायत का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। एसपी रिजवी ने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये रखने और अपराध पंजी में शामिल अपराधियों की पूरी कुंडली अपडेट रखने की बात कही। बैठक में सड़क सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों पर भी गंभीर चर्चा हुई। एसपी ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखने तथा आम जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया

Post a Comment

और नया पुराने