एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी के नेतृत्व में मंगलवार को कुडू थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुडू, किस्को अंचल के पुलिस निरीक्षक तथा कुडू थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। लोगों ने भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों में आने वाली कठिनाइयों सहित स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार के आयोजन से ग्रामीणों ने अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।





एक टिप्पणी भेजें