जागता झारखंड नगर रिपोर्टर मोनू अली , लोहरदगा:लोहरदगा नगर क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से नगर परिषद की अनुमति के बिना मछलियां निकाले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़ा तालाब की मछली पालन संबंधी निविदा (टेंडर) 12 जून 2026 को प्रस्तावित है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही तालाब में मछलियों का शिकार कर उनकी निकासी कर ली गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने और अधिकृत एजेंसी के चयन से पहले मछलियां निकालना नियमों के विरुद्ध है। उनका आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई से नगर परिषद को राजस्व का नुकसान हो सकता है और पूरी निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होते हैं।लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और सरकारी राजस्व की रक्षा के लिए प्रशासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें