लोहरदगा में क्रिकेट को बढ़ावा देने की पहल, जल्द होगा बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट: जफर इकबाल

 मरहूम आलमीन अंसारी क्रिकेट प्रीमियर लीग हिरही 2026 में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे झामुमो नेता इंजीनियर जफर इकबाल


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिला के ग्राम हिरही में दो दिवसीय मरहूम आलमीन अंसारी क्रिकेट प्रीमियर लीग का नाइट टूर्नामेंट चल रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व केंद्रीय सचिव इंजीनियर जफर इकबाल जी का आगमन हुआ। जिसमें कमेटी के लोग उनका स्वागत कर मंच तक ले गये और उनको सम्मान दिया गया। इंजीनियर जफर इकबाल जी ने खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया और अपने बातों को रख कर टूर्नामेंट में शामिल हुवे सभी खिलाड़ीयो का हौसला बढ़ाया और मरहूम आलमीन अंसारी क्रिकेट प्रीमियर लीग के कमेटी को इतना अच्छा तरीके से निष्पक्ष होकर टूर्नामेंट चलाने के लिए धन्यवाद दिया। कमेटी और खिलाड़ियों को हमेशा साथ देने का वादा किया। और उन्होंने बताया कि बहुत जल्द लोहरदगा जिला में क्रिकेट मैच का एक बड़ा टूर्नामेंट का आयोजन हमलोग के द्वारा किया जाएगा। जिससे हमारे शहर एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिल सके। जिसमें मुख्य रूप से अब्दुल शमी, मौसिम आलम, मोदस्सिर इकबाल,एवं कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने