शिकारीपाड़ा प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में आबुआ जाती निवासी प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर आज शनिवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोड़ायम, खाड़ूकदमा, मलूटी, सीमानीज़ोड़, सरसडंगाल और बांसपहाड़ी इन छह पंचायतों में आबुआ जाती निवासी प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर ही आमजानो को ऑन द स्पॉट जाती निवासी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मौके पर पंचायत के मुखिया, सचिव, वीएलई, कर्मचारी एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुखिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें तुरंत जाती प्रमाण पत्र दिए।

इस कार्यक्रम के दौरान ऑन-द-स्पॉट जाती निवासी प्रमाण पत्र दिए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।

पंचायत स्तरीय कर्मचारी और वीएलई द्वारा ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की गई। इससे आम जनता को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़े और उन्हें पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो गईं।

Post a Comment

और नया पुराने