अवैध ओवरलोड बालू ट्रैक्टर पलटा — 17 वर्षीय मजदूर आकाश सिंह की दर्दनाक मौत



जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका। टोंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अवैध तरीके से बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय मजदूर आकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रानीबहाल-दलाही मुख्य सड़क के दतियारपुर मोड़ के पास हुई, जहाँ ट्रैक्टर पर लदी बालू की भारी मात्रा के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली उलटते ही आकाश ट्रॉली के नीचे दब गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर में क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक बालू लदा हुआ था। मृतक आकाश सिंह गोड़माला गांव का रहने वाला था और पिता का नाम समर सिंह है। वह रोजाना 300 रुपये की दिहाड़ी पर बालू लोडिंग का काम करता था और कहा जा रहा है कि रोज़ी-रोटी की तलाश में उसने जान जोखिम में डाल कर यह काम किया। टोगरा थाना प्रभारी गुरुचरण माझी से पूछने पर बताया कि ट्रैक्टर का इंजन जब्त कर थाने लाया गया है।  मृतक के परिजनों ने अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत/प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। पोस्टमार्टम पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में कराया गया है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया जाएगा और जांच जारी है। कुछ सूत्रों ने यह भी सवाल उठाया है ट्रैक्टर के इंजन तो लाया लेकिन टोली नहीं लाया गया है, बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ट्रैक्टर चालक ने हटाकर ट्रैक्टर को वहीं छोड़ा था । स्थानीय लोगों का कहना है कि टोंगरा थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वरी नदी के कई घाटों पर इन दिनों अवैध बालू का कारोबार तेज़ी से चल रहा है। दिन में अपेक्षाकृत शांत वातावरण रहता है, जबकि रात में बड़े पैमाने पर बालू लादने और तस्करी की गतिविधियाँ बढ़ जाती हैं। इस अवैध बालू कारोबार और ओवरलोडिंग के कारण ही अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनमें मजदूरों की जान पर संकट मंडरा जाता है।


आकाश की मौत से उसके परिवार पर गहरा शोक है — पीछे माता-पिता, दो बहनें और एक भाई छूट गए हैं। मामले की सख़्त पड़ताल की मांग कर रहे हैं ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने