जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):
शिकारीपाड़ा प्रखंड के डेबाडीह गांव में 7 जून 2026, रविवार को शाहिस्ता मेडिकल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर डेबाडीह स्थित कारू मियां (मजीद डीलर) के घर पर आयोजित होगा। शिविर में लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग, सामान्य सर्जरी, हड्डी एवं जोड़, नेत्र, नाक-कान-गला, त्वचा, बाल रोग, दंत, कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी, न्यूरो, किडनी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग से संबंधित सेवाएं दी जाएंगी।
शिविर में नर्मला देवी हॉस्पिटल, सिउड़ी, बीरभूम के डॉ. देवेश मार्सिनी भी उपस्थित रहेंगे। शाहिस्ता मेडिकल, शिकारिपाड़ा की ओर से लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।


एक टिप्पणी भेजें