शिकारीपाड़ा में अवैध बालू खनन पर खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ओवर लोड बालू से भरा ट्रैक्टर जब्त



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका)

शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ाचापुड़िया के समीप अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर को शिकारीपाड़ा थाना पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आज गुरुवार को जप्त कर लिया।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के तहत खनन विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा गया, जहाँ ट्रैक्टर ओवर लोड बालू से लदा हुआ पाया गया। टीम ने ट्रैक्टर को ओवर लोड बालू सहित जब्त कर थाना परिसर में ले जाया। ट्रैक्टर में निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा बालू भरी हुई थी।

खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहन द्वारा ओवर लोड बालू परिवहन गंभीर अपराध है। पुलिस ने ट्रैक्टर के मालिक व चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। शिकारीपाड़ा क्षेत्र में बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज की गई है। मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने