सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में DISHA बैठक, जनवितरण, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और किसानों से जुड़े मुद्दों पर दिए गए अहम निर्देश


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: गुरुवार को सुखदेव भगत, सांसद, लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक में सांसद ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जनवितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा में अनाज दिया जाना और पीवीटीजी परिवारों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा अनाज दिया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन और एक्स-रे मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल में मरीजो का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने व सीएचसी केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता का भी निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल को जीमा चौक से बराटपुर, मन्हो मोड़ व भक्सो एने नदी नगरा से बाघी तक पथ निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। सांसद ने कहा कि पथों की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही बाघा में पुल निर्माण समेत अन्य योजनाओं की आवश्यकता संबंधी जांच कराने का निर्देश दिया गया।कृषि विभाग को खरीफ-2026 अंतर्गत धान का बीज ससमय किसानों के बीच वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया।आपदा प्रबंधन विभाग को नियमित रूप से आपदा से प्रभावितों को भुगतान कराये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचलों में आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र विशेष परिस्थितियों में त्वरित रूप से निर्गत करने का निर्देश दिया गया।नगर परिषद को नियमित रूप से सफाई कर्मियों का मजदूरी भुगतान कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों की मरम्मति कराये जाने का निर्देश दिया गया। चुंगी प्राप्त करने के लिए एक स्थल निर्धारित करने और वेंडिंग रेट चार्ट के अनुसार ही टैक्स लेने का निर्देश दिया गया।हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज को पाखर स्थित बॉक्साइट खनन से प्रभावित परिवारों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही खनन क्षेत्र में खनन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया। मत्स्य विभाग को जिला के मत्स्यपालकों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।शिक्षा विभाग को चुन्नीलाल प्लस टू उच्च विद्यालय में प्लस टू के बच्चों के लिए बड़े कैंपस की व्यवस्था करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।खेल विभाग को नदिया स्थित आवासीय फुटबॉल कोचिंग सेंटर के बच्चों का नामांकन शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए विद्यालयों में कराने का निदेश दिया गया। साथ ही नदिया मिनी फुटबॉल स्टेडियम में गैलरी के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।एनएचएआई को कुडू में अधिग्रहण किये भूमि एवं संरचना का भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।मनरेगा अंतर्गत मैटेरियल व लेबर पेमेंट के स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी।खनन पदाधिकारी को वर्तमान में बालू स्टॉकिस्ट के पास स्टॉक की जांच करने और एनजीटी लागू होने के बाद पुनः स्टॉक की जांच करने का निदेश दिया गया। साथ ही आवास योजनाओं में लाभुकों को बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।श्रम विभाग को नियमित रूप से नेशनल हाईवे की योजना में मजदूरों को मिल रहे भुगतान की जांच करने का निर्देश दिया गया।वन विभाग को नियमित रूप से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाने, आवश्यक किट का वितरण करने का निर्देश दिया गया।डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक, लोहरदगा द्वारा कुडू-सुंदरू पथ की वर्तमान स्थित पर असंतोष व्यक्त किया गया और पथ की जांच कराने का निदेश दिया गया। साथ ही सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिये जाने की बात कही। बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, विधायक के निजी सचिव, DISHA के सभी सम्मानित सदस्यगण, सभी प्रमुख गण, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने