जागता झारखंड दुमका ब्यूरो: आज रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला दुमका के द्वारा स्थानीय ग्रीन माउंट एकेडमी बक्सी बांध दुमका में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चे अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में झारखंड प्रांत के प्रांत सचिव डॉ अमुल्य कुमार पाल ने विभिन्न योग और आसन करवाए। प्रमंडल संयोजक अनय कुमार ओझा ने बताया कि योग करने में से व्यक्ति सदैव निरोग रहता है और सारी बिमारी से दूर रहता है। इसलिए योग को हमारे दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल , जिला सचिव ऋषभ कुमार गण , जिला सह सचिव नवीन मिश्रा , पर्यावरण आयाम प्रमुख सुभम कुमार झा , नगर संयोजक राम जी साह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अध्यक्षता तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्रीन माउंट स्कूल के निदेशक डॉ करून कुमार राय के द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें