लावापानी जलप्रपात और 27 नम्बर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी अ में अपग्रेड करने पर जिला स्तरीय समिति में बनी सहमति, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला पर्यटन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक में लावापानी जलप्रपात और 27 नम्बर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी "अ" में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। कोराम्बे विष्णुपद मंदिर को कैटेगरी सी से बी में अपग्रेड करने का निदेश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि जिला के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। नंदिनी जलाशय में पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा के लिए सरकार के प्रस्ताव भेजे जाने का निदेश दिया। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों में लाभुक समिति का गठन करने का निदेश दिया। वन भूमि वाले पर्यटन स्थल में सामुदायिक विकास केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा। जिला में पर्यटन स्थलों पर में आवश्यक साइनेज व डिस्प्ले लगाने, डेंजर जोन से संबंधित साइनेज लगाने और महत्वपूर्ण फोन नम्बरो को डिस्प्ले कराने का निदेश दिया गया। मूलभूत सुविधाओं को दिए जाने हेतु आवश्यक प्राक्कलन बनाने का निदेश दिया गया। साथ ही आवश्यक सुविधाएं देने हेतु स्थानीय लोगों से भी सुझाव लिए जाने का निदेश दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने