ग्रामीणों के द्वार पहुंचा परिवहन विभाग, विशेष शिविर में 22 लोगों को जारी हुआ L.L प्रमाण पत्र
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:दिनांक 25.6.2026 जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची l जिला परिवहन विभाग के सेवाएं लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के पंचायत गजनी, गुड़ी, हनहट में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया l शिविर में लगभग 150 से अधिक ग्रामीणों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया ।45 लोगों ने आवेदन किया जिसमें योग्य आवेदक 22 के नवसिखुआ चालक अनुज्ञप्ति ( L.L ) प्रमाण पत्र निर्गत किया गया ।विशेष कैंप का उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को उनके घर के निकट परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं लाइसेंस की प्रक्रिया का सुगम एवं सुक्षम बनाना l जिला परिवहन कार्यालय लोहरदगा के कर्मियों के द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के जांच मौके पर ही की गई lयोग्य आवेदकों को शिविर में ही ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट लिया गया एवं (L.L) प्रमाण पत्र निर्गत किया गया l
विशेष शिविर के दौरान से सड़क सुरक्षा के बारे में, हिट एंड रन के मुआवजा Good semeritan, ट्रैफिक रूल आदि के बारे में सड़क सुरक्षा के कर्मचारियों के द्वारा जानकारी दी गई lशिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू , DRSM अमृतेश्वर गिरी, कंप्यूटर ऑपरेटर अंजुम ,आशीष ,राजेश, रोजमाटा के कर्मचारी प्रमोद एवं अनमोल उपस्थित थे lविशेष शिविर 29.06.2026 को फिर से कैरो प्रखंड में आयोजन की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें