जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
लोहरदगा में शनिवार को एसपी आवास के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकरा गई। धक्के की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि कार के पुर्जे चारों तरफ बिखर गए, मौके पर भयावह मंजर बन गया।हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चार अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी।पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सदर अस्पताल ले जाया गया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे का मुख्य कारण कार की तेज गति बताया है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि ड्राइविंग में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें