रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा की 92,534 लाभुक महिलाओं को मिली अगस्त माह की सम्मान राशि


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लोहरदगा जिले की कुल 92,534 लाभुक महिलाओं को माह अगस्त 2026 की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, लोहरदगा ने बताया कि इस योजना के तहत जिले की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ढाई हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का भुगतान किया गया है। सम्मान राशि प्राप्त होने से जिले की बड़ी संख्या में महिला लाभुकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा तथा वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में इस राशि का उपयोग कर सकेंगी।

Post a Comment

और नया पुराने