जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए समाजसेवी हैदर अली, तुफैल अंसारी सहित अन्य युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मदरसों में बच्चों के बीच तिरंगा पेन, कॉपी और चॉकलेट का वितरण किया। यह कार्यक्रम मदरसा बाबा दुखन शाह एवं मदरसा दीनिया रशीदिया में आयोजित किया गया।इस दौरान हैदर अली, तुफैल अंसारी, मोना खान, नाहिद हसन, सोनू अंसारी, राजू कुरैशी, वैश अख्तर, इरफान आलम, आरिफ हुसैन और मोजम्मिल अंसारी ने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री के साथ चॉकलेट वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।आयोजकों ने कहा कि बच्चों के बीच देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पिछले वर्ष से लगातार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।बताया गया कि हैदर अली और तुफैल अंसारी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वे अपनी क्षमता के अनुसार आगे भी लगातार सेवा कार्य करते रहेंगे। इस पहल से बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें