बिहार एसटीएस और साहिबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अभी चल रही है: एसपी
जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज ।जिला के रांगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिबगंज पुलिस व बिहार एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी गांव में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ वहां से एक दर्जन से भी अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल सहित हथियार बनाने में प्रयोग किया जाने वाला लेथ मशीन, ड्रिल मशीन सहित अन्य उपकरण व कच्चा माल बरामद किया है। हालांकि इस दौरान वहां कोई नहीं था। जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस ने पिछले दिनों पटना में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर पटना पुलिस इस मामले में शामिल नेटवर्क को खंगालते हुए साहिबगंज पहुंची। पटना एसटीएफ ने साहिबगंज पुलिस से सहयोग लेते हुए उक्त जगह कार्रवाई की। इधर ग्रामीण बताते हैं कि उक्त घर बिहार के किसी व्यक्ति का है। घर पिछले कई दिनों से बंद था। वहीं पुलिस ने छापेमारी के बाद वहां से बरामद सभी सामान जब्त कर मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी जानकारी देने से बचती नजर आयी। छापेमारी में बिहार एसटीएफ टीम के आलावे बरहरवा अनुमंडल पुलिस
एक दर्जन से भी अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन व सहित अन्य उपकरण बरामद पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, रांगा थाना प्रभारी गौरव कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सहित अन्य शामिल थे। इसके पहले भी साहिबगंज में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। जिला में अपराध पर लगाम के लिए तत्पर पुलिस ने पहले भी जिले में कई मिनी बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 3 वर्ष पूर्व 22 फरवरी 2023 की रात जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के पिंडरा पंचायत के कोहवारा गांव स्थित एक घर पर छापेमारी कर मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उभेदन किया था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके पूर्व 5 मई 2017 को बिहार के मुंगेर व झारखंड के साहिबगंज जिला पुलिस ने रांगा थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव स्थित एक घर में छापामारी कर मिनी बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 पीस मैगजीन, 6 मैगजीन स्प्रिंग, एक पीस आधा बना हुआ मैगजीन, 20 पीस आरी पत्ती, दो पीस ड्रिल मशीन, 5 पीस रेती, दो पीस हाथौड़ी, दो पीस छेनी व एक डायरी बरामद किया था। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त स्थल से कई समान बरामद हुए हैं। अभी बिहार एसटीएस व साहिबगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अभी चल रही है।


एक टिप्पणी भेजें