जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। फूलो-झानो चौक के समीप शनिवार शाम करीब 4 बजे लगभग दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका गायबथान गांव निवासी अजय पाल (पिता विनोद पाल) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अजय पाल को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दिग्घी थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बताया गया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक का नंबर JH12T4795 बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में अजय पाल की मौत से परिजनों एवं गांव में शोक का माहौल है।


एक टिप्पणी भेजें