आँखों में आंसू, दिल में दुआएं— ईरबा से हाजियों का दूसरा जत्था रवाना, दुआओं के बीच विदाई

 


ईरबा मरकजी अंजुमन सोसाइटी अध्यक्ष इम्तियाज ओहदार मक्का-मदीना रवाना

मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची:— हज के अरकान अदा करने के लिए मक्का-मदीना जाने वाले हाजियों का दूसरा जत्था ओरमांझी प्रखंड के ईरबा से रवाना हुआ। इस अवसर पर परिजनों, विशेष रूप से बेटा तारिक ओहदार, तथा स्थानीय लोगों में भावुक माहौल देखने को मिला। हाजियों की विदाई के समय परिजन भावुक होकर रो पड़े और अल्लाह से उनकी सलामती की दुआ करते नजर आए। रवाना होने से पूर्व ईरबा बाजार टांड़ के समीप मुफ्ती इमरान नदवी द्वारा सभी हाजियों के लिए सामूहिक दुआ कराई गई। दुआ के बाद हाजियों का जत्था मक्का-मदीना शरीफ के लिए प्रस्थान कर गया। इस जत्थे में ईरबा मरकजी अंजुमन सोसाइटी के अध्यक्ष इम्तियाज ओहदार और उनकी पत्नी, पंचायत समिति सदस्य सलमा खातून शामिल हैं। हाजियों की विदाई के दौरान ईरबा बाजार टांड़ में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने हाजियों से गले मिलकर और हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने हाजियों से आग्रह किया कि वे मक्का-मदीना में अपने साथ-साथ देश की तरक्की, अमन-शांति, भाईचारे तथा हर प्रकार की बला से हिफाजत के लिए दुआ करें। हाजियों ने भी सभी लोगों से अपनी यात्रा की कामयाबी और कुबूलियत के लिए दुआ की दरख्वास्त की। इस मौके पर मुफ़्ती वसीउर रहमान नदवी, मौलाना समीउल हक मजाहिरी,हाजी इरफान अंसारी, वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल सत्तार अंसारी, अरशद अंसारी, शमीम अंसारी, वसीम अंसारी, एडवोकेट शाहिद अंसारी, नौशाद अहमद उर्फ बाबू, इमरोज अंसारी, मुजतबा बब्लू, सरफराज शाहिदी, छोटे सरकार, पत्रकार रेहान अंसारी, पत्रकार मुजफ्फर हुसैन, इल्ताफ अंसारी, शमीम अंसारी, सगीर अंसारी, आलम अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने